आज के मुहूर्त –मंगलवार, 5 अप्रैल …1—
     
शुभ विक्रम संवत- 2068, शालिवाहन शक संवत- 19.3, 
संवत्सर का नाम- क्रोधी, अयन- उत्तरायन, 
ऋतु- वसंत, मास- चैत्र, पक्ष- शुक्ल, तिथि- द्वितीया मंगलरात्रि 12.35 पश्चात तृतीया,
 हिजरी सन्- 1432, मु. मास- रबिलाखर, तारीख- 30, 
नक्षत्र- आश्विनी रात्रि 7.59 पश्चात भरणी, योग- वैधृति प्रात: 11.09 पश्चात विष्कुंभ,
 सूर्योदयकालीन करण- बालव, चन्द्रमा- मेष राशि में दिवसपर्यंत रहेंगे। 
दिन- शुभ। दिशाशूल- उत्तर में। मुहूर्त- आभूषण क्रय करने का मुहूर्त। 
कार्य की अनुकूलता के लिए- देवी मंदिर में लाल पुष्प या पुष्प माला चढ़ाएँ।
 उपयोगी ज्ञान- नवरात्रि में बोए जाने वाले जवारों को नवरात्रि समाप्त होने ‍तक ही स्थान पर रखे रहने देना चाहिए। 
शुभ समय- प्रात: 06.37 से 8.29 दिन 12.11 से 2.04। 
सुझाव- आवश्यक न हो तो दिन 03.35 से 05.08 के मध्य शुभ कार्य न करें
—————————————————————————–————————

दैनिक राशिफल—

राशि फलादेश मेष—
सहयोगी कर्मचारियों से मदद मिलेगी। परिश्रम से अच्छे फल मिलने की उम्मीद है। रुके हुए कार्य पूर्ण किए जा सकेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे।

राशि फलादेश वृष—
जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी। नए कार्यकलापों में सफलता मिलने के योग बनते हैं। किसी की आलोचना, नकल न करें।

राशि फलादेश मिथुन—
व्यापार के क्षेत्र का विस्तार होगा। भाग्योदय होगा। लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। भाइयों से खटपट हो सकती है।

राशि फलादेश कर्क—–
आपका गृहस्थ जीवन शांतिमय रहेगा। जोखिम के कार्यों से दूर रहें। मौके का लाभ उठा सकेंगे। मधुर संबंध बनेंगे, जो लाभदायी रहेंगे। जरूरत से ज्यादा संग्रह नहीं करें।

राशि फलादेश सिंह—–
व्यापार में नई योजनाओं का क्रियान्वयन होगा। पारिवारिक समस्या हल होगी। कोर्ट-कचहरी के कामों में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। अत: ध्यान रखकर कार्य करें।

राशि फलादेश कन्या—–
परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। व्यापारिक यात्रा लाभप्रद रहेगी। फिजूलखर्ची से बचना चाहिए। पारिवारिक स्थिति संतोषप्रद रहेगी।

राशि फलादेश तुला—-
शत्रु पक्ष से सावधान रहें। व्यावसायिक दृष्टि से समय लाभदायक। नौकरी में अनुकूल संयोग प्राप्त होंगे। पुराने रुके कार्य पूरे हो सकेंगे।

राशि फलादेश वृश्चिक—
वाहन सावधानी से चलाएँ। नए कार्यों में सफलता मिलने की संभावना। पारिवारिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकेगी।

राशि फलादेश धनु—
अति उत्साह से हानि की आशंका। घर में किसी से विवाद होगा। व्यापार में निर्णय सोच-समझकर लें। संतान की गतिविधियों पर ध्यान रखें।

राशि फलादेश मकर—
बुरी आदतों पर नियंत्रण रखना होगा। आपकी सलाह को स्वीकार किया जाएगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। आर्थिक निवेश लाभदायी रहेगा।

राशि फलादेश कुंभ—
सोच-समझकर निर्णय लें। धन लाभ होगा। निराशा के वातावरण से दूर रहे। अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

राशि फलादेश मीन—
ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी। समय पर कार्य पूरा न होने से तनाव रहेगा। व्यापार मध्यम। संतान के व्यवहार से मन दुखी होगा। आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here