आज के मुहूर्त –शनिवार, . अप्रैल 2..1—
शुभ विक्रम संवत- 2067, शालिवाहन शक संवत- 19.2,
संवत्सर का नाम- शोभन, अयन- उत्तरायन, ऋतु- वसंत,
मास- चैत्र, पक्ष- कृष्ण, तिथि- चर्तुदशी सायं 05.35 पश्चात अमावस्या,
हिजरी सन्- 1432, मु. मास- रबिलाखर, तारीख- 27,
नक्षत्र- पूर्वाभाद्रपद प्रात: 11.24 पश्चात उत्तराभाद्रपद,
योग- शुक्ल प्रात: 8.40 पश्चात ब्रह्मा, सूर्योदयकालीन करण- चतुष्पाद,
चन्द्रमा- मीन राशि में दिवसपर्यंत रहेंगे। ग्रह योग- पंचक जारी है।
बुध वक्री होकर मेष राशि से मीन राशि में प्रवेश प्रात: 11.43 मिनट पर करेंगे।
दिन- सामान्य। दिशाशूल- पूर्व ‍में। मुहूर्त- दानादि कार्य का मुहूर्त।
दिन का पर्व- मेला पहोवा ‍तीर्थ (हरियाणा)।
कार्य की अनुकूलता के लिए- तेल में तली हुई वस्तुओं का दान करें।
उपयोगी ज्ञान- भवन के अग्नि कोण में अंधेरा होने से स्त्री पक्ष को निराशा आने की संभावना रहती है।
शुभ समय- प्रात: 06.55 से 8.12 दिन 11.30 से 1.24। सुझाव- आवश्यक न हो तो प्रात: 09.2 से 10.57 के मध्य शुभ कार्य न करें
———————————————————————————————–
शनिवार, 2 अप्रैल 2011—- दैनिक राशिफल—

राशि फलादेश मेष–
दिन मध्यम रहने की संभावना है। विरोधी काम बिगाड़ने की चेष्टा करेंगे। मान-प्रतिष्ठा में कमी आएगी। खर्च बढ़ने से आर्थिक तंगी हो सकती है।

राशि फलादेश वृष
पारिवारिक दृष्टि से अनुभवों का लाभ मिलेगा। नौकरी में उत्साह रहेगा। कानूनी मामलों में समय का ध्यान रखें। घर में सौहार्दपूर्ण माहौल रहेगा।

राशि फलादेश मिथुन—
आजीविका में अपने लाभ की ओर प्रयत्नशील रहें। संतान के कार्यों पर नजर रखना होगी। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। पठन-पाठन की ओर रुझान रहेगा।

राशि फलादेश कर्क—
नए संबंध बनेंगे। कामकाज के अवरोध दूर होंगे। सत्कार्यों में मन लगेगा। अर्थ के लेनदेन में सफलता मिलेगी। समय का दुरुपयोग न करें।

राशि फलादेश सिंह–
उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। आय-व्यय में संतुलन रहेगा। व्यापारिक मामलों में जवाबदारी बढ़ेगी। संपत्ति संबंधी कार्यों के लिए दिन अनुकूल रहेगा।

राशि फलादेश कन्या—
मन में ऊर्जा का संचार होगा। नई योजनाओं का श्रीगणेश होगा। भौतिक सुख-साधनों में रुचि बढ़ेगी। विरोधियों से सतर्क रहें। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।

राशि फलादेश तुला–
आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार में शुभ कार्य का निर्णय होगा। जल्दबाजी में काम न करें। धैर्य व सहनशीलता बनाएँ रखें।

राशि फलादेश वृश्चिक–
व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा। आमदनी के अनुरूप खर्च करें। परेशानी को नजरअंदाज न करें। आपसी मामलों को सावधानी से हल करें।

राशि फलादेश धनु—
पुरुषार्थ का फल मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में अनुकूलता रहेगी। राज्य पक्ष के कामों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक निर्णय सोच-समझकर लें। आपकी बुद्धिमानी से समस्या का समाधान संभव है।

राशि फलादेश मकर–
मानसिक अस्थिरता दूर करें। कार्यक्षेत्र विस्तृत होगा। व्यावसायिक बाधाएँ प्रयासों से दूर होंगी। दूसरों पर बहुत अधिक विश्वास न करें। आय-व्यय में संतुलन रहेगा।

राशि फलादेश कुंभ–
किसी भी कार्य में सोच-समझकर निर्णय लें। नए संबंध लाभकारी होंगे। व्यावसायिक सहयोग मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों की चर्चा होगी।

राशि फलादेश मीन–
अपने कार्यों को समय पर करने का प्रयत्न करें। मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here