खग्रास चन्द्र-ग्रहण के अंकीय समीकरण —डाक्टर कुमार गणेश 

आइये जाने दिनाक .5-16 जून को हो रहे खग्रास चन्द्र-ग्रहण  के बारे में..अंक शास्त्रीय ग्रहण के अंकीय समीकरण / प्रभाव–

                                               ग्रहण के अंकीय समीकरण :स्वरूप 
यह ग्रहण दो तारीख़ों में लिपटा है| इसका स्वरूप इस प्रकार बनता है—
आरम्भ:-15-.6-.011          बुधवार- 5             समय-11:5. रात्रि बजे
मूलांक-6              भाग्यांक-7 
11:30 बजे से 12:30 बजे में आरम्भ होगा| यह अंक 3 का समय है|
परिहार:-16-06-2011          बुधवार-5          समय-03:33 बजे
मूलांक-7              भाग्यांक-8               
अधिकतर समय 03:30 तक रहेगा| अंक 3 की प्रधानता रहेगी|
03 मिनिट अंक 4 में रहेंगे|
                 अब बात करते हैं कि विभिन्न अंक वालों पर इस ग्रहण का क्या प्रभाव पडेगा? 
                                                                 अंक 1 से अंक 9 के लिए फल
1—लाभकारी परिवर्तन संभव| पितृपक्ष से विशेष लाभ हो सकता है| बॉस की कृपा मिल सकती है|
2—झटके लगेंगे| परिवार संबंधी चिंता बढ़ सकती है| महिला बॉस है तो टकराव संभव| साझेदारी में धोखा संभव| यदि शुक्र प्रधान हैं तो इन नुकसानों से बचाव|
3—पुरानी समस्या/संकट से उबर सकते हैं| स्थान/दायित्व बदल सकता है| तयशुदा योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है|
4—कार्यस्थल पर टकराव से बचें| पैतृक/विरासत का कार्य करने वालों को ख़ास जोड़-तोड़ करनी पड़ सकती है| रक्त संबंधी बीमारी को लेकर विशेष सावधानी बरतें|
5—पूर्वनिर्धारित योजना छोड़नी पड़ सकती है| मानसिक संताप बढ़ सकता है| दुर्घटना को लेकर पर्याप्त सजग रहें|
6—शरीर भी शुक्र प्रधान है तो विशेष लाभ संभव| कुछ उठापटक हो तो भी घबराएँ नहीं| प्रतिष्ठा-वृद्धि संभव|
7—अनपेक्षित संकट/संताप झेलना पड़ सकता है| स्त्रियों के साथ संबंधों को लेकर विशेष सतर्कता बरतें| जीवनसाथी/परिजन संबंधी विशेष परेशानी संभव| बॉय फ्रेंड/गर्ल फ्रेंड संबंधी चिंता रह सकती है|
8—एकमुश्त रूप में बड़ी रक़म ख़र्च हो सकती है| किसी संकट से निकलने का मार्ग खुल सकता है| इस चक्कर में शारीरिक तथा मानसिक विचलन ज़्यादा रह सकता है|
9—नयी योजना बन सकती है| कार्य| विस्तार संभव है-निकट के लोगों की मदद करनी पड़ सकती है|
                राष्ट्रीय परिदृश्य के विभिन्न क्षेत्रों पर यह चन्द्र-ग्रहण क्या असर दिखाएगा, अब एक नज़र संक्षेप में इस पर भी डाल ली जाए—                                                             
                                                                           राष्ट्रीय परिदृश्य 
राजनीतिक 
# देश के दिल यानि दिल्ली की मुखिया वह भी महिला—(यानि शीला दीक्षित) की मुसीबत बढ़ेगी|
# केंद्र सरकार में अंदरूनी खींचातानी तेज़ हो सकती है| मंत्रीपरिषद् में बदलाव होगा| 6 से लेकर 13 मंत्री प्रभावित हो सकते हैं|
# दक्षिण भारत से सम्बंधित राजनीति/राजनेताओं को लेकर तगड़ी उठापटक होगी| आपसी सहयोग/साझेदारियों में बिखराव होगा| कुनबापरस्त राजनेताओं के लिए नयी मुसीबतें खड़ी होंगी|
# स्त्री राजनेता स्त्री अंक /वाले पुरुष राजनेता को ख़ास तकलीफ़ संभव|
# दक्षिण भारत के राज्यों में सरकार पर गहरा संकट संभव| इसमें भी विद्रोही + पितृ दल की युति वाले प्रदेश ((आन्ध्रप्रदेश) में विशेष उठापटक संभव|
# स्त्री अंकों वाली कांग्रेस को ख़ास परेशानी हो सकती है| स्त्री की मुखियागिरी ((सोनिया गांधी की सरपरस्ती के कारण परेशानी का प्रतिशत अधिक रहेगा| केंद्र सरकार व पार्टी में भेद गहरा सकते हैं| पार्टी के उच्चपदाधिकारी ही इसकी मिट्टी पलीद करेंगे|
# अंक 1 व अंक 6 वाली भाजपा व मायावती का प्रभाव बढ़ेगा| उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों के बाद भाजपा व बसपा मायावती के नेतृत्व में सरकार बना सकते हैं|
आर्थिक
 # रिलायंस कम्पनी के भाव गिर सकते हैं| इसमें भी अनिल अम्बानी वाली कम्पनी को अधिक नुकसान हो सकता है|
# उठापटक के बाद भी शेयर बाज़ार चढ़ेगा|
# महंगाई दर बढ़ सकती है| पेट्रो रसायन के दाम बढ़ सकते हैं|
# दूरसंचार + महिला + विवाद की नकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी यानी ‘नीरा राडिया प्रकरण’ फिर ज़ोर पकड़ेगा|
  फ़िल्म  
# महिला प्रधान/महिला निर्माता-निर्देशक की फिल्म/अगली पीढ़ी के स्त्रीगत संबंधों यानी भानजे/भानजी को लेकर बनायी फिल्म पिट सकती| आमिर खान अपने भांजे इमरान खान को लेकर फिल्म ‘डेली बेली’ ला रहे हैं| इस फिल्म का भविष्य सुखद नहीं लगता|
# यदि अंक 6 की प्रधानता वाले नहीं है तो अंक 2 व अंक 7 वाले फ़िल्मी लोग सावधान रहें|
# कम से कम 2 फ़िल्में एकल ठाठिया सिनेमाघरों यानी अंदरूनी भारतीय इलाकों में सुपर हिट होंगी|
खेल
# खुले मैदान वाले खेलों में प्रतिष्ठा बढ़ेगी|
# क्रिकेट में विदेशी मैदान पर बड़ी जीत संभव है|
# क्रिकेट में ही विदेश में प्रभुत्व/वर्चस्व को लेकर विवाद हो सकता है|  
प्राकृतिक 
# औसत से अच्छा मानसून रहेगा|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here