सपने में खुद को दूध पीते हुए देखे तो क्या होगा???




ज्योतिष के अनुसार सपनों का हमारे भविष्य से गहरा संबंध है। सभी सपनों में कई इशारे छुपे होते हैं जिन्हें समझकर हम कई परेशानियों से बच सकते हैं और अच्छे समय को और अच्छा बना सकते हैं। यदि कोई व्यक्ति सपने में खुद को दूध पीते हुए देखता है तो जानिए इसके क्या-क्या फल प्राप्त हो सकते हैं निकट भविष्य में—

यदि कोई व्यक्ति सपने में इन जानवरों (कुत्ता, बिल्ली, शेर, चीता) का दूध पीता है तो उसे कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बीमार होने की संभावना है। धन हानि हो सकती है।
सपने में यदि कोई ऊंटनी का दूध पीता है तो उसे कमजोरी दूर होने की संभावना है, यदि वह व्यक्ति बीमार है तो स्वस्थ हो जाएगा। धन लाभ होगा। किसी स्त्री से पैसा मिलने की संभावना है।
गाय को माता कहा जाता है और शास्त्रों में गौमाता को पवित्र और पूजनीय माना गया है। यदि कोई व्यक्ति सपने में खुद को गाय का पीते देखता है तो यह बहुत ही शुभ सपना है। ऐसे व्यक्ति को अपार धन मिलने के योग हैं, घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। बिगड़े हुए कार्य बन जाएंगे। चिंताएं दूर हो जाएंगी और शुभ समाचार मिलेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here