जिसके हाथों में हो त्रिभूज उसकी तो ऐश है…(हस्तरेखा ज्ञान)—

बहुत लोगों की इच्छा होती है कि उनका जीवन बहुत ऐश्वर्यशाली हो और उन्हें सभी भौतिक सुख-सुविधाएं प्राप्त हो। बहुत पैसा हो और समाज में मान-सम्मान हो। ऐसी मनोकामनाएं तो काफी लोगों की होती हैं लेकिन यह जीवन सभी को प्राप्त नहीं होता। कुछ लोगों के हाथों में कुछ विशेष चिन्ह होते हैं वे जरूर ऐश्वर्यशाली जीवन व्यतीत करते हैं। हस्तरेखा ज्योतिष में कई ऐसे चिन्ह बताए गए हैं जो व्यक्ति को मालामाल बनाते हैं और सभी सुख-सुविधाएं प्राप्त कराते हैं।
हस्तरेखा ज्योतिष में जितना महत्व रेखाओं तथा पर्वतों का है। उतना ही महत्व हाथों में बनने वाले छोटे-छोटे चिन्हों का भी है। इन चिन्हों मे से ही एक चिन्ह त्रिभुज का है। जानिए इस चिन्ह के होने का हमारे भाग्य पर क्या प्रभाव पड़ता है?
– त्रिभुज हाथ में सपष्ट रेखाओं से मिलकर बना हो तो वह शुभ व फलदायी कहा जाता है।
-हथेली में जितना बड़ा त्रिभुज होगा उतना ही लाभदायक होगा।
-बड़ा त्रिभुज व्यक्ति के विशाल हृदय का परिचायक है।
-यदि व्यक्ति के हाथ में एक बड़े त्रिभुज में छोटा त्रिभुज बनता है तो व्यक्ति को निश्चय ही जीवन मे उच्च पद प्राप्त होता है।
-हथेली के मध्य बड़ा त्रिभुज हो तो वह व्यक्ति समाज में खुद अपनी पहचान बनाता है। ऐसा व्यक्ति ईश्वर पर विश्वास रखने वाला व उन्नतशील होता है।
– यदि त्रिभुज असपष्ट हो तो ऐसा व्यक्ति संर्कीण मनोवृति वाला होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here