इस उपाय से दुश्मन भी बन जाएंगे दोस्त

दोस्ती-दुश्मनी जीवन एक हिस्सा है। किसी के दोस्त ज्यादा होते हैं तो किसी के दुश्मन। जिन लोगों के दुश्मन ज्यादा होते हैं उन्हें हमेशा यही डर रहता है कि कहीं कोई दुश्मन कुछ बुरा करने के बारे में तो नहीं सोच रहा। ऐसे में वे एक अनजाने भय से ग्रसित हो जाते हैं। किसी भी दुश्मन से निपटने के लिए लड़ाई- झगड़ा करने से अच्छा है कि उसे अपना दोस्त बना लिया जाए। अगर आप भी अपने दुश्मन को अपना दोस्त बनाना चाहते हैं तो इसके लिए बगलामुखी साधना सर्वोत्तम है, जो इस प्रकार है-

आधी रात के समय दक्षिण दिशा की ओर मुख करके बैंठे। साधना प्रारंभ करने से पूर्व गणपति, इष्ट देवता और गुरु को नमस्कार कर प्रार्थना करें। साधक पद्मासन में बैठकर

मां बगलामुखी के समक्ष वस्त्र, गंध, फल, तांबूल, धूप, दीप, नैवेध समर्पित करें। इसके बाद नीचे दिए मंत्र का पूर्ण विधि-विधान से .1 माला जप करें।

मंत्र:—

ओम ह्रीं बगलामुखी सर्वदुष्टानाम वाचं, मुखं करं पदं स्तंभेय जिव्हाम कीलय कीलय बुद्धिय नाशय ह्रीं ओम

पूर्ण नियम कायदों और शास्त्रीय तरीके से करने पर यह साधना जरूर सफल होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here