मासिक राशिफल (भविष्यफल) फरवरी-…5 —


मेष राशि – चू, चे, चो, ला, ली, लू, लो, अ–
इस मास में कारोबार में लाभ मिलेगा। परिवार में कोई उत्साहवर्धक कार्य बनेगा। बुद्धि मैं विकास द्वारा उन्नति का मार्ग प्रस्शत होगा। संतान सुख से प्रसन्नता होगी। भाई बहन से वाद विवाद बना रह सकता है।छोटे से छोटे काम के लिए भी आपको किसी की मदद लेनी पड़ेगी। अपने मधुर व्यवहार से दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। आपके संपर्क दायरे में वृद्धि होगी। अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें।वाहन दुर्घटना की संभावना है, वाहन चलाते समय ध्यान रखें। छात्रों व अध्ययनकर्ताओं के लिए समय उचित व अनुकूल है।महीने के मध्य में आकर स्थितियां कुछ बदलने लगेंगी। आपने खर्च को काबू करने में आप कामयाब रहेंगे। लेकिन इस दौरान किसी तरह का रिस्क पैसे या प्रॉपटी में न लें। अगर कोई बुरी आदत है, तो उसे छोड़ दें नहीं तो इसके चलते आपको इस दौरान काफी नुकसान झेलना पड़ेगा। वैसे कुल मिलाकर यह महीना आपके लिए मिला-जुला ही रहेगा।मेष राशि वाले सरसों का एक चम्मच तेल प्रति शनिवार को जमीन पर गिराएं। शनि दर्शन से बचें। पुखराज सव्वा पांच रत्ती का चांदी के लॉकेट में बनवा कर गुरुवार को प्रातः 7.15 पहनें।


वृष राशि – ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
इस मास का पूर्वार्ध भी उत्तम फलों से युक्त है रचनात्मक एवं बौद्धिक कार्यों से लाभ होगा। अवरुद्ध धन की प्राप्ति होगी। शासन सत्ता में भागीदारी बनेगी या फिर उच्च पदाधिकारियों से मेलजोल बढ़ेगा। इस दौरान आप अपने सभी अटके हुए कार्यों को कर सकते हैं।कोशिश व दौड-धूप करने से कारोबार में सफलता मिलेगी। मान यश की प्राप्ति होगी। उच्च अधिकारी सहायता करेंगे। किसी नए मित्र से मेल मिलाप होने से लाभ होगा। चोरी का भय और यात्रा ध्यान से करें। छात्र पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। धन प्राप्त हो सकता है। नौकरी, व्यवसाय की दृष्टि से यह माह आपको उत्तम फल देगा। प्रतिष्ठित व्यक्ति के साथ बनाए गए संबंध आने वाले समय में कारगर सिद्ध होंगे। आर्थिक मसलों पर सोच-विचार के बाद ही अमल करें।दूसरे और चौथे सप्ताह में यात्राओं तथा दौड़भाग के बावजूद कारोबारी सफलता संदिग्ध रहेगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग मिलेगा।चोट लगने व झगड़ा होने की संभावना है। मेहनत के बाद भी फल अपेक्षाकृत न होंगे। खर्च की संभावना है। माह मध्य में शुभ समाचार मिलने से मन खुश रहेगा।
परेशानी से बचने के लिए सुरमे की नौ शीशी या एक शीशी सरसों का तेल भरकर तालाब में डालें। गले में दस रत्ती का ओपल लॉकेट बनवा कर पहनें।


मिथुन राशि – का, की, कू, के, को, हो, घ, ड, छ
इस मास का पूर्वार्द्ध कुछ दुविधाओं और फेरबदल में धन खर्च कराएगा। पहले और दूसरे सप्ताह के दौरान परिस्थितियां नियंत्रण में नहीं रहेंगी। शारीरिक कष्ट से खिन्नता रहेगी और काम धंधे में अरुचि उत्पन्न होगी। महीने के तीसरे सप्ताह से गोचर परिवर्तनकारी है।अचानक कोई नुकसान होने का भय है। कोई अशुभ समाचार मिल सकता है। परिवार में कोई रोगी होने से मन परेशान रहेगा। १५ तारीख के बाद धन लाभ के योग, कारोबार की स्थिति सामान्य होती जायेगी। आर्थिक क्षेत्र से जुड़े वाद विवाद खत्म होंगे। लाभ मार्ग प्रशस्त होगा। विद्वान तथा गुणीजनों से सम्पर्क होगा। इस दौरान किसी वरिष्ठ सदस्य के सहयोग से आर्थिक कार्यो की पृष्ठभूमि तैयार होगी। मेले या उत्सव आदि में सम्मिलित होंगे। व्यापार में वृद्धि होगी।विचारशक्ति एवं कल्पनाशक्ति बढ़ने की संभावना है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्य में सफलता मिलेगी। लोग आपसे प्रभावित होंगे। सामाजिक और व्यावहारिक कार्यों में अति व्यस्त रहेंगे।परिवार के साथ आप घूमने-फिरने जाएंगे, मौजमस्ती एवं अच्छी खरीदारी की संभावना है।आय में कमी का योग  बनता है। 
बचाव के लिए तिल का तेल एक चम्मच भरकर जमीन पर गिराएं। बड़े भाई की सेवा करें। पन्ना पहनें।


कर्क राशि – ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
इस मास में मान-सम्मान तथा वर्चस्व बढ़ेगा। धन लाभ के साधन बनेगें। कोई बिगड़ा कार्य भी बन सकता है। मुकदमे बाजी में विजय होगी। विध्यार्थी वर्ग को प्रतियोगिता में पुरस्कार प्राप्त होगा।अगर कोई प्रॉपर्टी संबंधी विवाद है, तो वह सुलझ जाएगा। दोस्तों या कुछ सज्जन लोगों के सहयोग से आपके पुराने विवाद सुलझ जाएंगे। किसी परीक्षा या प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। किसी ऑफिशल टूर पर जाएंगे, तो उसमें कामयाबी मिलेगी। अगर आप कला या मनोरंजन आदि क्षेत्र से जुडे़ हैं तो, इसके आपको आगे चलकर काफी फायदा होगा। आपका परिवार आपकी हर काम में साहयता करेगा। सामाजिक स्तर पर भी आपको सहयोग मिलेगा।सरकारी कामकाजों से बचें। इस माह में शुरूआती दौर में स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या भी हो सकती है। अज्ञात भय परेशान करेगा या अंदर से घबराहट होगी लेकिन चिन्ता न करें क्योंकि यह समस्या कम समय के लिए है।
इस महीने व्यापार, नौकरी, राजनीति, पिता पर विपरीत असर से बचने हेतु सरसों का तेल या तिल का तेल जमीन पर डालें। मोती के साथ पुखराज पहनें।


सिंह राशि – मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
इस मास में शारीरिक रोग तथा आलस्य के कारण व्यापार में विघ्न तथा धन लाभ मध्यम रहेगा। उदार विकार, ज्वर अतिसार होने से सेहत नरम रहेगी। स्त्री तथा संतान की तरफ से चिंता बनी रहेगी।यह महीना हालांकि आपके ट्रेड और इकनॉमिक प्रभाव को बढ़ाने वाला सिद्ध होगा। लेकिन पिछले माह के दौरान पैदा हुए झंझटों और वित्तीय विवादों को सुलझाने में व्यतीत होगा। किसी खास आर्थिक प्रसंग के कारण घर परिवार के सदस्यों के बीच गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। महीने के मध्य वित्तीय चिंता तथा ऋणभार से मुक्ति मिलेगी। बौद्धिक और आध्यात्मिक प्रवचन उपदेश सुनने को मिलेंगे। किसी सभा समारोह या उत्सव में सम्मिलित होने की चेष्टा भी आप करेंगे।माह के मध्य में आत्मविश्वास में थोड़ी कमी आ सकती है व महत्वपूर्ण फैसले अटक सकते हैं, लेकिन कुछ समय बाद आप हर कार्य को पूरे आत्मविश्वास के साथ करेंगे तो सफलता भी प्राप्त होगी।
इससे बचने हेतु सरसों का तेल जमीन पर डालें। मूंगा सव्वा दस रत्ती का अनामिका में चांदी की अंगूठी बनवाकर पहनें।


कन्या राशि – टो, पा, पी, पू, पे, पो, श, ण, ठ
इस मास में धन लाभ व कारोबार में लाभ होगा। किसी नये कार्य का भी शुभारंभ भी होगा। नये मित्र के मेल से विदेश यात्रा के योग बनेंगे । तारीख १५, १८, २३ के दिन किसी से वाद विवाद भी हो सकता है। इस माह आपको अपनी हेल्थ और जमा पूंजी का ज्यादा ख्याल रखना पड़ेगा। यही नहीं बिजनेस या यात्रा करते समय भी आपको ख्याल रखना होगा। धोखा मिलने की संभावना है। इस महीने के मध्य में जब सूर्य आपकी शत्रु राशि में संचार करेगा तो इससे आपके कई कार्यक्रमों में फेर बदल हो सकता है। आपके द्वारा लिए गए निर्णय ज्यादातर लोगों को पसंद नहीं आएंगे। छोटे से छोटे काम के लिए भी ज्यादा खर्च होगा।
परिवार के जो व्यक्ति बीमार चल रहे है, वे सरसों का तेल स्वयं पर से उतार कर दान दें। जो जमीन पर डाल सके वह तिल का तेल एक चम्मच कच्ची जमीन पर गिराएं।


तुला राशि – रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते 
यह मास पूर्वार्द्ध में ऋण और रोग की वृद्धि करा सकता है। जिन जातकों को शनि या राहु केतु का जन्मकालीन दुष्प्रभाव झेलना पड रहा है उनके लिए समय कुछ अलगाव सूचक स्वजनों एवं परिजनों से मतभेद बढाने वाला परन्तु मित्रों के आश्रय से लाभ देने वाला भी होगा।मास के शुरू में सब कार्य कोशिश एवं यत्न करने से आसानी से पूरे हो जाएंगे परन्तु आलस करने से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। किसी दूसरे पर कार्य छोड़ना आपके लिए हितकारी नहीं होगा। उत्तरार्द्ध में आपके कनिष्ठ सहयोगी और मित्र बहुत काम आएंगे। साम दाम और दण्ड भेद से आप अपने रास्ते के कांटे को हटा सकने में सक्रिय रहेंगे। आगे के अच्छे समय की आशा में इस दौरान खूब काम करने की प्रवृति बनेगी।जीवनसाथी को नुकसान हो सकता है। 
उनकी शुभता के लिए जमीन पर तिल तेल एक चम्मच गिराएं व ओपल पहनें।


वृश्चिक राशि – तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
इस मास कुटुंब में किसी सुख प्रसंग की संभावना है। किसी व्यक्ति विशेष से आर्थिक सहयोग अनुबंध प्राप्त होगा। जीवन की जटिलताएं कम होती नजर आएंगी। अगर आप अधिकार तथा पद संपन्न जातक हैं तो आपको किसी अल्प अवधि की लम्बी यात्रा का संयोग भी प्राप्त होगा।इस मास में नौकरी लगने के भी योग है। किसी दूसरे शहर में भी जाना पड़ सकता है। कारोबार में भी सफलता मिल सकती है। तथा आमदनी में भी बढोतरी होगी। सांझेदारी का व्यापार करना शुभ नहीं होगा।इस समय स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव होगा । कर्ज से परेशान हो सकती है। इससे राहत पाने हेतु जमीन में सरसों का तेल प्रति शनिवार को एक चम्मच भरकर डालें।


धनु राशि —- ये, यो, भा, भी, भू, भे, ध, फ, ढ
इस मास में शुभ कार्य के लिए धन की व्यवस्था करनी होगी। संचित कोष में कमी होगी। रूका धन पाने के प्रयास सफल होंगे। किसी दूरस्थ परिचित का आतिथ्य भी सम्भव है।मास के शुरू में समय करोबार और सेहत की तरफ से परेशानी रह सकती है। परन्तु सूझबुझ एवं मेहनत करने से सफलता प्राप्त होगी। घरेलू सुख कम मिलेगा। स्त्री से किसी बात पर मतभेद रहेंगे। जीवन साथी के प्रति उपेक्षा भाव उभर सकता है। आर्थिक मामलों में पूर्ण सहयोग मिलेगा कार्यक्षेत्र में वातावरण बदल सकता है। सम्भव है आपकी स्थिति सुदृढ हो जाए। अधिकारी का विश्वास प्राप्त होगा। तर्क बुद्धि सफलता देगी। सन्तान के कार्यक्षेत्र में शुभ परिवर्तन होगा। वाहन के सौदे की सम्भावना है।इस महीने संतान, विद्या, प्रेम भाव पर विपरीत प्रभाव रहेगा। शनि की शुभता हेतु स्कूल में काली वस्तुओं का दान करें व स्कूल की जमीन पर सरसों का तेल डालें।


मकर राशि – भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
इस महीने उद्योग-व्यापार में रुचि लेंगे। किसी का प्रेरक विचार आपकी मध्यस्थता को साकार कर सकता है। अपने वरिष्ठ को अपनी सूझ-बूझ, लेन-देन और दूरदर्शिता का परिचय देकर प्रशंसा पा सकते हैं।शुरू में कोई नया कार्य शुरू करना लाभकारी हो सकता है। नयें संपर्क लाभ देंगे और नये आर्डर भी प्राप्त होंगे। भविष्य की चिन्ता लगी रहेगी। लाटरी, सट्टा, तथा घुड़दौड़ से से लाभ होनें की उम्मीद नहीं है।निकम्मे साथियों से दूर रहकर अपने दायित्वों से जुड़े रहेंगे। किसी अच्छे कारोबार के प्रति जुड़ाव अनुभव करेंगे। मानसिक अस्थिरता त्याग कर विगत को भुला दें, तो ठीक होगा। नए प्रसंग भविष्य को सुखद आयाम देंगे। खरीद-बिक्री में सावधानी रखें।
इस महीने माता, भूमि,भवन, प्रसिद्धि  आदि पर विपरीत प्रभाव होगा। इससे बचने हेतु गरीब बुजुर्ग औरत को कंबल दान करें। सरसों के तेल से भरी शीशी नदी में प्रवाहित करें।


कुम्भ राशि – गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द
इस महीने के शुरू में मन, कर्म और वचन से कार्यरत रहने पर महत्वाकांक्षाओं की भूमिका बनाने में सक्षम होगा। कुछ जातकों को हल्का-फुल्का नुकसान या पथ्य-परहेज न करने के कारण स्वास्थ्य विकार हो सकता है। पर अल्पकालीन कष्टों के साथ-साथ दीर्घकालीन सुख-सुविधाएं इस महीने सभी कुंभ जातकों को प्राप्त होंगी।मास के शुरू में खर्चा बढ़ेगा तथा मानसिक कष्ट भी हो सकता है। आर्थिक तंगी महसूस होगी तथा किसी अवैध निर्माण के कार्य में पकड़े जाने की संभावना है। तारीख २४, २५ को सफलता मिलेगी। बौद्धिक प्रयासों में सफलता और श्रेय मिलेगा। बुरे से बुरा व्यक्ति भी सतर्कता के कारण आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएगा। शासन सत्ता से जुड़े लोगों व चुगलखोरों से अलग रहने की चेष्टा करें।इस महीने छोटे भाई, पराक्रम, साझेदारी, शत्रु आदि से आप प्रभावित होंगे । इससे बचने हेतु छोटे भाई से मधुर व्यवहार रखें। शत्रु पक्ष से बचाव हेतु शनि मंत्र का जाप 108 बार प्रत्येक शनिवार वर्ष भर करें।


मीन राशि— दी, दू, दे, दो, थ, झ, अ, चा, ची
इस महीने की शुरुआत अनाज, कपड़े और उपहार आदि एकत्रित करने के लिए अनुकूल रहेगी। किसी शारीरिक रोग से छुटकारा मिलेगा। प्रभावशाली मित्रों और राज्याधिकारियों की विशेष कृपा होगी। सहयोगियों और अधीनस्थ कर्मचारियों के सहयोग से बड़ी योजनाओं का प्रसार होगा।इस मास में आपकी सेहत कुछ ठीक नहीं रहेगी तथा गृहस्थ सुख भी कम ही मिलेगा। अनुचित कार्य करने से परेशानी हो सकती है खर्चा तथा तनाव बढेगा। संतान के साथ भी विरोधाभास रहेगा। आपकी नेतृत्व शक्ति और सफल कार्य-व्यवस्था से अच्छे परिणाम दिखेंगे। महीने के अंत में व्यापार, साझेदारी या घरेलू जीवन में मतभेद उभरकर आएंगे और कोई नया विवाद होने की आशंका बढ़ जाएगी। इस महीने धन, कुटुंब, वाणी व बचत पर विपरीत प्रभाव होगा । इससे बचने हेतु वाणी पर सयंम रखें। सरसों का तेल जमीन पर गिराएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here